फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Unknown car riders bled on the young man

अज्ञात कार सवारों ने युवक पर किया लहूलुहान

विज्ञापन
Unknown car riders bled on the young man
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर गरनई इलाके में बुधवार दोपहर को कार सवार अज्ञात लोगों ने युवक पर बेसबाल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान अवस्था में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचाराधीन अभी ने बताया कि दोपहर के समय घर से बाहर निकला तो उसने देखा कि एक कार खड़ी थी और उसके अंदर कुछ अज्ञात युवक सवार थे। काफी समय तक कार वहां से नहीं गई तो उसने लड़कों से घर के बाहर खड़े होने का कारण पूछा। इतना पूछते ही कारण से एक लड़का बाहर निकला और बेसबाल से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल करने के बाद उसे खाई की तरफ फेंक दिया।
विज्ञापन

बाद में भी बेहोश होने तक पिटाई करते रहे और अचेत होने पर मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने जब उसको लहुलुहान अवस्था में देखा तो परिवार को सूचित करने के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कार का पता लगाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरनई में युवक के साथ आए लोगों ने बताया कि गरनई इलाके में यूनिवर्सिटी कैंपस बनाया गया और कैंपस में आए दिन अज्ञात वाहन और अज्ञात लोग आते हैं। जो यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ते हैं वह यूनिवर्सिटी में मस्ती करने पहुंचते हैं और वाहनों को उनके घरों के पास पार्क करते हैं। कई बार यह लोग गरनई में रहने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते हैं। उनकी मांग है कि पुलिस गरनई इलाके में गश्त बढ़ाए और जो भी संदिग्ध मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed