फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Union Minister of State PMO visited Udhampur and reviewed the project

केंद्रीय पीएमओ राज्य मंत्री ने उधमपुर का दौरा कर परियोजना की समीक्षा की

विज्ञापन
Union Minister of State PMO visited Udhampur and reviewed the project
उधमपुर। देविका नदी राष्ट्रीय परियोजना गौरव और विश्वास को दर्शाने वाली उत्तर भारत की पहली परियोजना है। यह महत्वपूर्ण है कि काम को अंजाम देने वाले संबंधित अधिकारी सभी वर्गों के लोगों को को विश्वास में लेकर काम करें, ताकि जब यह परियोजना पूरी हो तो इसे आदर्श के रूप में देखा जाए। यह निर्देश शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर दौरे के दौरान देविका परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद भगत, जिला विकास आयुक्त इंदु कंवल चिब, नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर गुप्ता ने हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। ऐतिहासिक देविका परियोजना को आस्था की परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र सरकार की अग्रणी नमामि गंगे परियोजना के साथ इसकी तुलना करते हुए मंत्री ने देविका परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। जिसे मोदी ने 2019 की शुरुआत में जम्मू यात्रा के दौरान औपचारिक रूप से लांच किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस परियोजना को उसी भावना और विश्वास के साथ पूरा करें जिसके साथ इसे मोदी सरकार ने मंजूरी दी है। पिछले सप्ताह ही उन्होंने वर्चुअल बैठक के माध्यम से परियोजना की गहन समीक्षा की थी, जिसमें मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता और प्रमुख सचिव शहरी विकास धीरज गुप्ता भी शामिल थे। उन्होंने कोरोना महामारी के कारण देरी होने की भरपाई के लिए काम की गति बढ़ाने पर जोर दिया था और ठेकेदार एजेंसी और इंजीनियरिंग विंग के बीच बेहतर तालमेल जोर दिया था। देविका परियोजना के निरीक्षण के दौरान डा. जितेंद्र सिंह को कार्य की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि ठेकेदार से सहयोग की कमी पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाकर ठीक करने की मांग की गई है। इसके बाद ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि अब काम में कोई ढिलाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

190 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत, देविका नदी के तट पर स्नान घाट विकसित किए जाएंगे, अतिक्रमण हटाया जाएगा, प्राकृतिक जल निकायों को बहाल किया जाएगा। श्मशान घाट की भी हालत को सुधारा जाएगा। इस परियोजना में तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 129 किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन बिछाने, तीन सौर ऊर्जा संयंत्र तैयार किए जाएंगे। परियोजना के पूरा होने पर देविका नदी में प्रदूषण में कमी और पानी की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। देविका नदी का बहुत धार्मिक महत्व है, क्योंकि गंगा नदी की बहन के रूप में जाना जाता है। जून 2020 में डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में देविका ब्रिज का उद्घाटन भी किया था। इससे शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। बैठक में पूर्व मंत्री पवन गुप्ता व अन्य मौजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed