फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Unfinished bridge trouble for People

सद्दल नाले पर लटका पुल निर्माण मुसीबत

Mon, 01 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी Updated Mon, 01 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Unfinished bridge trouble for People

उधमपुर से करीब 40 कि लोमीटर दूर स्थित पंचैरी के पंचायत पंजर में सद्दल नाले पर अधर में लटके पुल निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है।

विज्ञापन


रविवार को सरपंच रमेश सिंह, जागृति मंच हंस राज ठाकुर, कै लाश कुमारी, यशपाल सिंह, बंसी लाल आदि ने बताया कि वर्तमान समय में सद्दल नाले पर प्रशासन द्वारा पुल बनाने के लिए एक पिलर बनाया गया है। उसके बाद से काम बंद है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक जब हल्ला किया जाता है तो निर्माण कार्य शुरू किया जाता है, लेकिन चंद दिनों में काम फिर बंद कर दिया जाता है। इस वजह से लोगों को प्रशासन के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की बारिश होने से लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। नाले में बाढ़ के दौरान वाहनों को रोड पर खड़ा कर दिया जाता है। कई लोगों को पैदल गंतव्य की तरफ जाना पड़ता है। पुल के  बनने से कलसोत, बसनोत, नीलीनिक्का, लाली आदि इलाके  के लोगों को फायदा मिल सकेगा। जबकि पुल के नहीं बनने से लोगों को अक्सर परेशान रहना पड़ सकता है।

पहले से ही पहाड़ी इलाका होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है। भारी सम्मान को लाने ले जाने में उन्हें परेशानी आती है। भविष्य में इस पुल के निर्माण से करीब नौ पंचायतों के लोगों को लाभ मिल सकेगा।


क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल के निर्माण को पूरा करने पर बल दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed