फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Womens College, Slogan Written Competition

Udhampur News: महिला कॉलेज में करवाई नारा लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
Udhampur, Womens College, Slogan Written Competition
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज में आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राएं ​शिक्षकों के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग ने शैक्षणिक गतिविधियों के एक भाग के रूप में ट्रांसजेंडरों के भेदभाव से संरक्षण विषय पर रविवार को एक नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में नलिनी पठानिया उपस्थित रही, जिन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि समाज को ट्रांसजेंडरों की गरिमा और मौलिक मानवाधिकारों को पहचानने और स्वीकार करने की आवश्यकता है। डॉ. स्वाति दत्त ने ट्रांसजेंडरों को भेदभाव से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया क्योंकि समाज के इस वर्ग को शिक्षा और रोजगार के संबंध में सामाजिक कलंक, भेदभाव और असमानता सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न सेमेस्टरों के 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया ओर अपने नारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। नारों का मूल्यांकन प्रो. स्वर्णा देवी, डॉ. अनीता कुमारी, और प्रो. पूजा भारती ने किया। प्रतियोगिता में सेमेस्टर 5 के विद्यार्थियों में रीतिका जम्वाल ने प्रथम, पोली देवी ने द्वितीय और सृष्टि संधू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. पूजा भारती ने किया। कॉलेज के डॉ. मूल राज (विभागाध्यक्ष उर्दू), प्रो. यश पॉल (विभागाध्यक्ष, इतिहास) और प्रो. यश कुमार (सहायक
प्रोफेसर, संगीत) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed