{"_id":"68b0b6021d44183bf20cfb1d","slug":"udhampur-ward-5-baadya-bridge-peoples-unite-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126821-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वार्ड पांच के बाड़ेयां नाले पर अपरिचित लोगों की रिहायश पर स्थिति स्पष्ट करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वार्ड पांच के बाड़ेयां नाले पर अपरिचित लोगों की रिहायश पर स्थिति स्पष्ट करे प्रशासन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 5 के बाड़ेयां नाला क्षेत्र में अवैध बसावट से बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ
-स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से की जांच की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड पांच के बाड़ेयां नाले के आसपास की खाली जमीन पर अपरिचित लोगों की रिहायश से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसको लेकर वीरवार को स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया और प्रशासन से इन लोगों की पहचान और रिहायश की स्थिति स्पष्ट और सार्वजनिक करने की मांग की।
स्थानीय कमल शर्मा, संदूर सिंह, अश्विनी शर्मा व अन्य ने कहा कि बाड़ेयां नाले और इसके आसपास की सैंकडों कनाल जमीन पर लगातार अपरिचित लोगों की रिहाशय बढ़ रही हैं लेकिन यह कौन लोग हैं और कहां से आकर यहां बस रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। जिसके चलते यहां आपराधिक गतिविधियां बढ़ गईं हैं और आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि अभी भारी बारिश के समय जब मकानों के क्षतिग्रस्त होने के डर से लोग सहम कर घरों में दुबके हुए थे तो यह अपरिचित लोग, लोगों के घरों के बाहर से लोहे की टिनें, गेट व अन्य सामान चुराकर नाले में लाकर छिपाने के कृत्य को अंजाम दे रहे थे। तेज बारिश और अनहोनी के खतरे को भांप कर वे रात के समय घरों से बाहर नहीं आए लेकिन आसपास के घरों से सामान घसीट कर ले जाने की आवाजें साफ सुन रहे थे। सुबह लोगों के घरों से चुराया हुआ कुछ सामान नाले के आसपास छिपाकर रखा हुआ बरामद कर लिया गया है और पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
लेकिन हमारी मांग है कि जिला प्रशासन, राजस्व विभाग व नगर परिषद कृपया कर यह बताए कि शहर के बीचोबीच इतने बड़ी जमीन पर इस तरह का अवैध कब्जा किस तरह से हो रहा है। यहां रह रहे लोग आखिर कौन हैं और कौन इन्हें यहां लाकर बसा रहा हैं। लोगों ने कहा कि बाड़ेयां नाले क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोग ऐसे है जिनकी कोई पहचान नहीं हैं, न तो इन लोगों की भाषा को कोई समझ सकता है और न इनके रहने सहन व खानपान का तौर-तरीका स्थानीय नजर आता है।