फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Vyapar Mandal, Delegation, Meet with CEO MC

Udhampur News: सीईओ से मिली व्यापार मंडल की टीम, सफाई करवाने की मांग

विज्ञापन
Udhampur, Vyapar Mandal, Delegation, Meet with CEO MC
 नगर परिषद के सीईओ से शहर की समस्याओं पर बातचीत करते व्यापार मंडल के प्रधान व सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी की अध्यक्षता में मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मंगलवार को नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिले।
इस मौके पर मंडल के प्रधान ने सीईओ का बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खुले हुए तीन दिन हो चुके हैं लेकिन आज भी शहर के कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे दुकानदारों के साथ साथ आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ही दिनों बाद जन्माष्टमी का पर्व आने वाला है। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए।
सदस्यों कहा कि शहर में अवैध तरीके से लगी रेहड़ियों पर परिषद की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए। कई रेहड़ी वाले बाजारों व दुकानों के आगे अपनी रेहडियां लगाकर दुकानदार के व्यापार को प्रभावित करने के साथ जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने आश्वस्त किया कि अवैध तरीके से रेहड़ी व फड़ी किसी को लगाने नहीं दी जाएगी। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही नई लाइटें भी लगाई जाएंगी। इस मौके पर विक्रम सलाथिया, राहुल मगोत्रा, सुरेश खजुरिया, कुलदीप गुप्ता, अश्वनी बैगड़ा, सुनील गुड्डा, मोहित शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed