फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Union Minister, Dr. Jitender Singh, Post on X

भोजन के पैकेट हेलिकॉप्टर से पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही : डाॅ. जितेंद्र

विज्ञापन
Udhampur, Union Minister, Dr. Jitender Singh, Post on X
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण चिनैनी में राशन से लेकर गैस, जरूरी दवाइयां, सब्जी, ब्रेड, दूध, दही तथा अन्य सामान की कमी हो गई है। उधर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि मौसम की स्थिति को देखते हुए मौंगरी तक भोजन के पैकेट हवाई मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
चिनैनी में रसद व अन्य सामग्री न पहुंचने पर ऑल पार्टी के लोगों ने रविवार को बैठक की। प्रशासन से मांग की कि जरूरी सामान की आपूर्ति को लेकर हेलिकॉप्टर की सुविधा शुरू की जानी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके। जिले के अन्य दूरदराज के इलाकों के लोग भी सड़कें बंद होने के बाद प्रशासन से हेलिकॉप्टर से मदद पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरुद्ध होने और सड़क मार्ग से चिनैनी तक पहुंच न होने के कारण भोजन के पैकेट हेलिकॉप्टर से लाटी, मानतलाई आदि क्षेत्रों तक पहुंचाने की मांग की गई है। अभी मौसम हेलिकॉप्टर के लिए उपयुक्त नहीं है। राहत की बात यह है कि पीएमजीएसवाई सड़क के माध्यम से चिनैनी तक वैकल्पिक सड़क संपर्क बहाल करने का काम चल रहा है। आज यह संभव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंथगली के पास अवरोध के कारण कल रात मौंगरी से संपर्क टूट गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए मौंगरी तक भोजन के पैकेट हवाई मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। एनएचएआई के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो वे देर शाम तक थरड़ और बली नाले के आसपास राजमार्ग खोलने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed