फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur

पहचान पत्र दिखाकर सैनिक क्षेत्र के मार्ग से गुजर सकेंगे ग्रामीण

विज्ञापन
udhampur
उधमपुर। शहर के साथ लगती पंचायत संबल व चक्खड़ के निवासियों के साथ मार्ग को लेकर सेना के साथ चल रहे विवाद का हल निकालने के लिए मंगलवार को डीसी कार्यालय में प्रशासन व सेना के अधिकारियों की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक पवन गुप्ता भी शामिल हुए। लंबी चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक संबल व चक्खड़ पंचायत के लोग सैनिक क्षेत्र से होकर गुजर रहे मार्ग पर ही आवाजाही करेंगे। इसके लिए पंचायत के लोगों को सरपंच की तरफ से पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को सुई इलाके में सैनिक क्षेत्र के मार्ग पर संबल व चक्खड़ पंचायत के लोगों को सेना की तरफ से रोके जाने पर लोगों ने शहर के टी मोड़ इलाके में घंटों मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस व सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को बैठक के जरिए विवाद का हल निकालने का आश्वासन देकर प्रदर्शन को बंद करवाया था। बैठक का आयोजन सोमवार को होना था, लेकिन किसी कारण सोमवार को बैठक आयोजित नहीं हो सकी। इसलिए मंगलवार दोपहर को बैठक आयोजित हुई। सेना के दो अधिकारियों के साथ डीसी कृतिका ज्योत्सना, एडीसी मोहमद सईद खान, पूर्व विधायक पवन गुप्ता, संबल की सरपंच वीना देवी, चक्खड़ के सरपंच कृष्ण शर्मा, रोहित सेठी व कुछ ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने डीसी के समक्ष अपनी परेशानी को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पंचायतों तक जाने के लिए कुछ वर्ष पहले वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया है, जोकि शहर के वार्ड नंबर 11 से होकर निकलता है। लेकिन सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण मार्ग की हालत खराब हो चुकी है। उस मार्ग पर वाहन चलाना संभव नहीं है। इसलिए उनके लिए सैनिक क्षेत्र के मार्ग से होकर गुजरना मजबूरी है। लेकिन सेना की तरफ उनको मार्ग पर चलने नहीं दिया जा रहा है। डीसी ने सेना के अधिकारियों के साथ मामले को लेकर चर्चा की और अंत में निर्णय लिया गया कि जब तक वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो जाता है, तब तक संबल व चक्खड़ के लोग सैनिक क्षेत्र के मार्ग से होकर आवाजाही करेंगे। वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत होने के बाद भी शादी समारोह या फिर किसी आपात स्थिति में मार्ग पर लोग आवाजाही कर सकेंगे। दोनों पंचायतों के लोगों को सरपंचों की तरफ से अस्थायी पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जोकि केवल सेना को दिखा सैनिक क्षेत्र के मार्ग से होकर गुजरने की अनुमति के लिए होंगे। इसको लेकर सेना, प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी और बैठक को संपन्न कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed