{"_id":"6317a1e0fad57d214161c7de","slug":"udhampur-udhampur-news-jmu2674673200","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा हरि सिंह की जयंती छुट्टी देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा हरि सिंह की जयंती छुट्टी देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग को लेकर उधमपुर के युवाओं ने मंगलवार को बाइक रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाइक रैली ओमाड़ा से निकली और इंदिरा चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। जहां सभी ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर के विभिन्न हिस्सों से युवा ओमाड़ा मोड़ इलाके में एकजुट हुए। जहां से सभी ने बाइक रैली निकाली। बाइक रैली में नारेबाजी करते हुए सभी दोपहर करीब 12 बजे एमएच चौक इलाके में पहुंचे, जहां सभी ने कुछ देर के लिए मार्ग को बंद कर नारेबाजी की। इसके बाद सभी रैली लेकर इंदिरा चौक पर पहुंचे, जहां सभी ने काफी समय तक धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने भी हिस्सा लिया। पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले दिनों महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले युवाओं व बच्चों पर पुलिस ने बिना सोचे समझे बल प्रयोग किया। इसमें कई युवाओं को चोटें भी लगी। सरकार के इशारे पर ही पुलिस ने बल प्रयोग कर आंदोलन को दबाने की प्रयास किया है। लेकिन सरकार को एक बात समझ लेनी चाहिए कि आप इस आंदोलन को जितना दबाओगे उतना ही आंदोलन बढ़ता चला जाएगा। सरकार को एक बात समझ लेनी चाहिए कि युवाओं की आवाज को कोई दबा नहीं सकता है। जम्मू में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से डिवकॉम ने बातचीत की है और इस मांग को पूरा करने के लिए दस दिन का समय मांगा है और युवाओं ने सरकार को यह समय दे दिया है, लेकिन तब तक सभी इसी तरह से आवाज को बुलंद रख कर विरोध प्रकट करते रहेंगे। अगर दस दिन बाद भी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर पूरे संभाग में लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। युवाओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सरकार महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी छुट्टी की मांग को नजर अंदाज करती आ रही है और अब हर हाल में इस मांग को पूरा करवा कर ही दम लेंगे।