फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur

सरकारी सुविधाएं बंद किए जाने पर भड़के मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
udhampur
उधमपुर। मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बढ़ रही महंगाई को कम करने, बंद की गई सरकारी योजनाओं को शुरू करने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने बताया कि सरकार की तरफ से कई वर्षों से उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इसी कारण उनको प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे मजदूरों ने मजदूर दस्तकार यूनियन के जिला प्रधान दर्शन कुमार के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में यूनियन के जम्मू के महासचिव शशि स्याल, प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान मोहम्मद अशरफ, संभाग प्रधान लखविंद्र सिंह भी शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान दर्शन कुमार व अन्य मजदूरों ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में खाने पीने के सामान के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि आज आदमी की कमर टूट चुकी है। मजदूरों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई को कम करने को लेकर सरकार की तरफ से कुछ नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मजदूरों को दी जाने वाली सुविधाओं को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है, जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने बताया कि पहले मजदूरों को बेटी की शादी के लिए 25 हजार रुपये में सरकारी मदद दी जाती थी, लेकिन 2016 में प्रदेश सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया और आज तक यह योजना बंद ही है। सरकार की तरफ से जल्द योजना को शुरू करने का कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। सरकार ने विधवा पेंशन में बदलाव करके भी मजदूरों को परेशान किया है। अब विधवा पेंशन उम्र के आधार पर दी जा रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है। कई बार मजदूरों ने सरकार से मांग की कि 60 वर्ष के बाद मजदूरों को पेंशन की सुविधा दी जाए, लेकिन सरकार ने इस मांग को भी आज तक पूरा नहीं किया है। अन्य कई प्रदेशों में 60 से अधिक उम्र के मजदूरों को पेंशन की सुविधा प्रदान की जा रही है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में इसको लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed