फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, temrature, problem

Udhampur News: उधमपुर में 38 डिग्री पहुंचा पारा, लोग गर्मी से बेहाल

Fri, 17 May 2024 03:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 17 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, temrature, problem
आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से और सताएगी गर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंच गया है। मौसम साफ रहने से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है, जिस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दो से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। इस कारण गर्मी और सताएगी।

लगातार बदल रहे मौसम के तेवर से लोगों का अब गर्मी से जीना मुहाल हो रहा है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी तो वहीं दूसरी ओर कड़कती धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं ने खासतौर पर दिन के समय बाहर निकलने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। रोजाना बदलते मौसम के मिजाज के चलते तापमान में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। दिन के समय तो गर्मी से हर कोई बेहाल हो रहा है। अगर मई माह में ही मौसम के तीखे तेवर हैं तो अंदाजा लगा सकते है कि आने वाले दिनों में क्या होगा। सुबह दस बजे के बाद से ही गर्मी पूरी तरह से जोर पकड़ रही है। खासतौर पर दोपहर में बच्चों को जब स्कूल से छुट्टी होती है, जिस कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। अब ज्यादातर लोग धूप से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल कर रहे है। वहीं, दोपहिया वाहन चालक भी हेलमेट के साथ मुंह पर कपड़ा बांध कर चल रहे हैं ताकि गर्म हवाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed