फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Tehsil Link Route, Closed, Administration Issue Order

Udhampur News: जिले की सभी तहसीलों से जुड़े संपर्क मार्ग किए बंद

विज्ञापन
Udhampur, Tehsil Link Route, Closed, Administration Issue Order
उधमपुर। पुराने सेन्य अस्पताल परिसर के पास जलभराव के दबाव के कारण गिरती सैन्य क्षेत्र की दीवार। 
- बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को लेकर लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में मौजूदा खराब मौसम और भारी बारिश के कारण कई सड़कें भूस्खलन और संवेदनशील हिस्सों में बाढ़ के कारण अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनकी मरम्मत में समय लगेगा। इन सड़कों पर आवाजाही जनता के लिए गंभीर खतरे के चलते बाधित कर दी गई हैं। जिले की सभी तहसीलों से जुड़े संपर्क मार्ग बंद कर दिए गए हैं।
यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा जब तक बारिश रुक नहीं जाती और मरम्मत कार्य पूरा और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। जारी आदेशों के मुताबिक रामनगर-उधमपुर, चिनैनी-पटनीटॉप, रामनगर-बसंतगढ़, चिनैनी-सुधमहादेव-मंतलाई, सुधमहादेव-लाटी-डुडू-शिवगली और पंचैरी-कैंथगली- मोंगरी मार्ग पर आम आदमी के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अगले आदेश तक इन सड़कों पर यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिवाय आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी यातायात सलाह का सख्ती से पालन करें। किसी भी असुविधा से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
सहायता या अधिक जानकारी के लिए जनता जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 01992-272727/272728, आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली 112, पुलिस नियंत्रण कक्ष -01992-276915 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed