फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Tawi River, Danger Water Level

Udhampur News: तवी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, देविका नगरी जलमग्न

विज्ञापन
Udhampur, Tawi River, Danger Water Level
उधमपुर। लगातार जारी बारिश के कारण उधमपुर में तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। संव
- रामनगर, चिनैनी, मजालता, उधमपुर के कई मार्गों में पत्थर और मलबा गिरने से यातायात प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तेज बारिश ने मंगलवार को विकराल रूप धारण कर लिया। इससे शहर के कई क्षेत्रों में सड़कें नदी में तबदील हो गईं। कई घरों और दुकानों के अंदर पानी घुस गया। यहां तक की शहर के बीचोबीच से गुजरती पवित्र देविका की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। देविका व तवी नदी का जलस्तर खतरे से ऊपर है।
वहीं तेज बारिश व हवाओं के चलते सड़क मार्ग पूरी तरह से सुनसान रहे। बारिश के चलते इक्का-दुक्का लोग ही आते जाते नजर आए। शहर के साथ लगते जगानू क्षेत्र में बारिश के चलते आया पानी लोगों की दुकानों व घरों के अंदर घुस गया। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश ने कहर बरपाया है। शहर के मियां बाग, स्याल, दंदयाल में पानी भर गया है। इन क्षेत्रों की सड़कों पर इतना पानी आ गया कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

विस्थापितों के लिए बने शेड की दीवारों पर गिर रहा मलबा
सुई क्षेत्र बने सद्दल विस्थापित शेडों के अंदर पानी आने से वहां पर रह रहे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। दूसरी ओर जिला जेल से सुई की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर पस्सी आने से सारा मलबा विस्थापितों के बने शेड की पिछली दीवारों पर गिर रहा है जिसके चलते उन्हें खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हाल की ओर जाने वाले मार्ग पर कई पेड़ गिरे
सुबह से हो रही तेज बारिश व हवाओं के चलते एमएच चौक से टाउन हाल की ओर जाने वाले मार्ग पर कई पेड़ गिर गए। इसके चलते कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही ठप रही। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो उन्होंने मजदूराें को लगाकर पेड़ों को सड़क मार्ग से हटवा दिया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई।
तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लोगों से बोले-नदी-नालों से दूर रहें
दूसरी ओर तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। तहसीलदार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की। ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि तवी नदी का यह विकराल रूप वह भी पहली बार देख रहे हैं।
खेतों में घुसा पानी, फसलें तबाह

तहसीलदार ने कहा कि इससे पहले भी बारिश होती थी लेकिन कभी भी इतना पानी तवी नदी में नहीं आया कि नदी खतरे के निशान को पार कर तीन फीट ऊपर जा रही है। वहीं तवी नदी के साथ जिन लोगों ने अपनी जमीनों में फसलें लगाई थी वह सब तबाह हो गई। लोगों की जमीनों के अंदर तक पानी आ गया।

यहां-यहां यातायाता प्रभावित
तेज बारिश के चलते घोरड़ी से लंगा, जिब से हरतयान, धार रोड पर पड़ते दरसू में पस्सी आने से सड़क मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर व मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed