{"_id":"6886846e3e698468de0f3ebe","slug":"udhampur-ssp-held-meeting-review-security-arrangement-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125695-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एसएसपी ने अपराध समीक्षा के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एसएसपी ने अपराध समीक्षा के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन
उधमपुर। जिला पुलिस लाइन में अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए एसएसपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमोद नागपुरे ने रविवार को जिला पुलिस लाइन में एक अभियान-सह-अपराध समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने आपराधिक मामलों, न्यायिक जांच, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, मादक पदार्थों के तस्करों और गोवंश तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की थानावार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाने, भगोड़ों की गिरफ्तारी, चोरी व सेंधमारी के मामलों को सुलझाने और अदालती प्रक्रियाओं के निष्पादन की प्रगति पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उधमपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण जांच, उचित रिकॉर्ड-निर्माण और शीघ्र शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एसएसपी ने सभी अधिकारियों को जांच बढ़ाने, तोड़फोड़-रोधी अभ्यास करने और सुरक्षा संबंधी हर पहलू पर कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए ताकि समारोह सुचारु और घटनामुक्त तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
एसएसपी ने अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उधमपुर पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भट्ट सहित जिला पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी भी मौजूद थे।