{"_id":"66dcebeb96627183670b1ce6","slug":"udhampur-sports-roller-saketing-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-115083-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीपीएस उधमपुर बना जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीपीएस उधमपुर बना जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियन
Sun, 08 Sep 2024 05:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 स्वर्ण, 27 रजत और 15 कांस्य पदकों के जीता ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) उधमपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के पांच प्रमुख स्कूलों इंडिया किड्स, अंबा स्कूल, क्रिश्चियन अकादमी, डीपीएस कटड़ा और डीपीएस उधमपुर के युवा एथलीटों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन उधमपुर की ओर से कमल आनंद (जिला प्रभारी) के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डीपीएस उधमपुर के प्रो वाइस चेयरमैन डॉ. जेसी गुप्ता मुख्य अतिथि थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर चैंपियनशिप की शुरुआत की घोषणा की।
चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर ने ओवरआल विजेता की ट्राफी हासिल की। स्कूल के एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल ने चैंपियनशिप में 36 स्वर्ण पदक, 27 रजत पदक और 15 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
स्कूल के एमडी विवेक गुप्ता और अकादमिक निदेशक सुचेता गुप्ता ने ट्रॉफी जीतने के लिए डीपीएसयू टीम को बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. कुणाल आनंद ने सभी प्रतिभागियों को उनकी कड़ी मेहनत और खेल भावना के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का समापन एक पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। इसमें विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए।