फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, sports, chess comptition

Udhampur News: ओपन में रमण और महिला वर्ग में मिराया की चालों से प्रतिद्वंद्वी पस्त

Wed, 24 Apr 2024 03:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
udhampur, sports, chess comptition
सुभाष स्टेडियम में दो दिससीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के सुभाष स्टेडियम स्थित इंडोर हाल में जिला चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हो गई। अंतिम दिन खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में हिस्सा लिया। ओपन वर्ग में रमण और महिला वर्ग में मिराया शर्मा ने बाजी मारी है

मंगलवार को फाइनल मुकाबले एसोसिएशन के महासचिव अंकुश भारद्वाज एवं उप प्रधान स्तुति वर्मा की देखरेख में करवाए गए। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलाें के 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन, महिला, अंडर 19, 15 एवं 11 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए गए। पहले दिन 3 राउंड खेले गए। जबकि अंतिम दिन दो राउंड हुए। प्रतियोगिता में 5 राउंड के स्विस सिस्टम के साथ हुए मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतिम दिन विभिन्न श्रेणी में विजेता रहे प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1500, द्वितीय स्थान के विजेता को 1100 और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 900 रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। पहला एवं दूसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने 5 में से 4.5 और तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ी ने 4 अंक प्राप्त किए। सबसे कम उम्र के 5 वर्षीय रियांश आहलुवालिया ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
श्रेणी प्रथम द्वितीय तृतीय
ओपन रमण गुप्ता तन्मय जम्वाल प्रियंका डोगरा
महिला मिराया शर्मा अमृता गुप्ता स्तुति वर्मा
अंडर-19 सूर्या प्रधान सुरेंद्र गुप्ता वंश सिंह
अंडर-15 यथार्थ शिवांश मगोत्रा अथर्व सिंह
अंडर-11 अरादक परोच निधि नागर उडय्यन अत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed