फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, sports, chess compition

Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में दो दिवसीय जिला शतरंज चैंपियनशिप कल से

Sun, 21 Apr 2024 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
udhampur, sports, chess compition
जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से सुबह 10 बजे से होगा आयोजन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को संभाग व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला शतरंज एसोसिएशन दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष स्टेडियम इंडोर कॉम्प्लेक्स में 22 अप्रैल से किया जाएगा। इसमें जिले के विभिन्न आयु वर्ग के बॉयज और गर्ल्स खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को जिला शतरंज संघ की स्तुति वर्मा और महासचिव अंकुश भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में दी है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें ओपन, अंडर 19, अंडर 15, अंडर 13 और अंडर 11 में शीर्ष तीन खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ 10000 रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को संभाग और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में ओपन वर्ग से लेकर अंडर 19, अंडर 15, अंडर 13 और अंडर 11 वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारना और क्षमता का निर्माण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed