फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Spa Centre, Raid B Police, Badarian

Udhampur News: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, जनता में दिखा आक्रोश

विज्ञापन
Udhampur, Spa Centre, Raid B Police, Badarian
उधमपुर। ब्लू लोटस नामक स्पा सेंटर से गिरफ्तार महिलाएं और पुरुष। पुलिस - फोटो : mathura
- छापे में चार महिलाओं समेत सात को किया था गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अनैतिक गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात धार रोड के बाड़यां इलाके में एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्वास्थ्य सेवाओं की आड़ में चल रहे एक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
द ब्लू लोट्स स्पा एंड सैलून पर छापे के दौरान तीन पुरुषों और चार महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसको लेकर शहर के विभिन्न सामाजिक, गैर सामाजिक संगठनों सहित शहरवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अपना रोष भी व्यक्त किया। शहरवासियों ने उधमपुर शहर की छवि को खराब करने वाले ऐसे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जिले भर में चल रहे सभी स्पा सेंटरों की सख्ती से जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को हुए कार्रवाई उधमपुर के डीएसपी प्रहलाद शर्मा की कड़ी निगरानी में एसएचओ उधमपुर पूरब सिंह द्वारा की गई। डीएसपी शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर, पुलिस टीमों ने कई स्पा सेंटरों पर छापे मारे। ब्लू लोट्स स्पा एंड सैलून में संदेह सही साबित हुआ और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पुष्टि की है कि उधमपुर पुलिस स्टेशन में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत एक प्राथमिकी (संख्या 342/2025) दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब उधमपुर के स्पा सेंटर पुलिस की जांच के घेरे में आए हैं। नवंबर 2024 में भी स्थानीय लोगों द्वारा अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, बिना अनुमति के संचालन करने और शहर के सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाने के बाद कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया था। कड़े विरोध के बावजूद, कई केंद्रों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फिर से काम करना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उधमपुर में कम से कम अभी भी कुछ सेंटर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं जिनमें से एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक प्रतिष्ठित स्कूल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर चल रहा है। उन्होंने एक बार फिर ऐसे संस्थानों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। गौरतलब है कि धनोड़ी में एक सेंटर को अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होने पर जन आक्रोश के बाद हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था।


वहीं पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए लोगों ने सराहना की। उनका कहा था कि इस छापा ने कानून प्रवर्तन पर हमारा विश्वास बहाल किया है। उम्मीद है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को अब और पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed