फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, salathia chownk, jam problem

Udhampur News: सलाथिया चौक पर व्यवस्था जाम, अवैध मेटाडोर स्टैंड और वाहन कर रहे परेशान

Wed, 04 Sep 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 04 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
udhampur, salathia chownk, jam problem
रोजाना स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना, विभाग-प्रशासन नींद में
विज्ञापन

जिला कोर्ट व डीसी कार्यालय होने के बावजूद नहीं सुध रहे हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। धार रोड पर स्थित सलाथिया चौक शहर के अति व्यस्तम जगहों में से एक है। लेकिन, अव्यवस्था के चलते रोजाना जाम की स्थिति रहती है, जिस कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या काफी विकराल हो चुकी है।
जिला प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से आजतक कोई कदम नहीं उठाने का खामियाजा स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। धार रोड पर जाम लगने का मुख्य कारण जगह-जगह अवैध पार्किंग और स्लाथिया चौक का अवैध मेटाडोर स्टैंड हैं। हालांकि, लोग कई बार समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

इस सड़क पर जिला कोर्ट व डीसी कार्यालय और ट्रेजरी भी है। इस कारण रोजाना सड़क पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी भी हो रहे परेशान
चौक पर जाम की स्थिति के चलते जिला कोर्ट में आने वाले लोगों के अलावा अधिकारियों व कर्मियों को परेशानी होती है। परिवहन विभाग की ओर से सलाथिया चौक पर सिर्फ मेटाडोर स्टॉपेज बनाया थे, जिसे संचालकों व चालकों ने स्टैंड बना दिया है।

चौक के बीचोबीच अवैध तरीके से बना मेटाडोर स्टैंड जाम का मुख्य कारण है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। इससे पहले जो डीसी थे उन्होंने चौक पर सिर्फ मेटाडोर स्टॉप बनाया था, ताकि मेटाडोर वाहन चालक यहां पर सवारी उतार सकें। लेकिन, चालकों ने इसे स्टैंड बना दिया है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
- नरेश कुमार, स्थानीय निवासी
चौक के बिल्कुल साथ जिला कोर्ट व डीसी दफ्तर होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। चौक से सैलां तालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़े होते हैं। इससे लोगों के लिए परेशानी होती है। कई बार प्रशासन व पुलिस से चौक में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के साथ ही यहां पर स्थित अवैध तरीके से बने मेटाडोर स्टैंड को स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। - तरुण, स्थानीय निवासी
चौक पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को यहां पर तैनात किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। आज तक ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान यहां पर डयूटी करते नहीं देखा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जाम के चलते कई बार स्कूली बच्चों के वाहन भी इसमें फंस जाते है। खासकर, सुबह और दोपहर के समय जाम की समस्या ज्यादा रहती है।
- सूरज कुमार, स्थानीय निवासी
कई बार प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। लोग काफी परेशान हैं। इसी चौक से लोग शहर के विभिन्न बाजारों व मुख्य बस स्टैंड तक सफर करते हैं। लेकिन, उन्हें जाम से परेशान होना पड़ता है। डीसी से मांग है कि जल्द चौक पर बने अवैध तरीके से मेटाडोर स्टैंड को हटाने के साथ अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- पीयूष कुमार, स्थानीय निवासी
कई बार चौक पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई कर चुके हैं। इसके बावजूद लोग वाहनों को लगा देते है। जल्द ही एक टीम को चौक पर तैनात किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। साथ ही एआरटीओ से भी मेटाडोर स्टैंड को लेकर बात की जाएगी।
- अख्तर, डीटीआई, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed