{"_id":"688bc6dbb3a4b882aa088b0d","slug":"udhampur-road-scheme-inaguration-dc-and-mla-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125835-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तिरंगा संरचना और सैरगाह सड़क परियोजना का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तिरंगा संरचना और सैरगाह सड़क परियोजना का उद्घाटन
विज्ञापन
सैरगाह से देविका मंदिर सड़क का उद्घाटन करते विधायक व जिला प्रशासन। प्रशासन
- डीसी और विधायक ने किया जनसमर्पित
उधमपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन कुमार गुप्ता ने वीरवार को कस्बे में तिरंगा संरचना और सैरगाह से देविका मंदिर तक सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
अनटाइड ग्रांट के तहत 11.18 लाख रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित हो रही इस तिरंगा संरचना का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। बाद में विधायक गुप्ता और उपायुक्त ने जिला योजना के तहत 30.11 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सैरगाह सड़क के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। यह सड़क देविका मंदिर तक सुगम पहुंच प्रदान करेगी जो कस्बे के विकास में एक और मील का पत्थर है।
उद्घाटन उपायुक्त सलोनी राय, मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, अन्य जिला अधिकारियों और गणमान्य स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। विधायक और उपायुक्त ने जनता को उनकी लंबित मांग पूरी होने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विधायक ने दोनों परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, विशेषकर उपायुक्त के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूजनीय देविका मंदिर तक पहुंच में सुधार के लिए आम जनता और उपायुक्त को भी बधाई दी। स्थानीय लोगों ने विधायक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।