फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramban, heighway, chalan

Udhampur News: हाईवे पर नियमों का उल्लंघन करने पर पांच माह में काटे 38350 चालान

Fri, 21 Jun 2024 05:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramban, heighway, chalan
डीआईजी ट्रैफिक जम्मू जोन ने दी जानकारी, कहा- ओवरलोडिंग पर 29 मामले दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन पर पुलिस ने पांच माह में 38350 चालान काटने के साथ ही 3.8 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला है। साथ ही ओवरलोडिंग करने पर 29 मामले दर्ज किए गए हैं। यह जानकारी डीआईजी ट्रैफिक जम्मू जोन डॉ. मोहम्मद हसीब मुगल ने रामबन में प्रेसवार्ता में दी है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एक जनवरी 2024 से 31 मई 2024 तक हुई है। 553 वाहनों को जब्त किया गया है। ओवरलोडिंग के लिए 29 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 21 मामले जिला डोडा और किश्तवाड़, पांच मामले उधमपुर और तीन जिला रामबन से संबंधित हैं। यातायात पुलिस एनएचडब्ल्यू ने माल वाहनों में ओवरलोडिंग के लिए 1418 और पीएसवी में ओवरलोड के लिए 10468 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। यातायात पुलिस एनएचडब्ल्यू रामबन ने चालू वर्ष के दौरान ओवरटेकिंग/गलत लेन ड्राइविंग के लिए 800 और खतरनाक ड्राइविंग/लाल बत्ती जंपिंग के लिए 326 के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस अवसर पर एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू रामबन रोहित बसकोत्रा, डीएसपी ट्रैफिक उधमपुर-रियासी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए लगाए शिविर
अधिकारी ने बताया कि आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए यातायात पुलिस एनएचडब्ल्यू रामबन ने पांच जिलों रामबन, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में आने वाले 03 एनएच पर 145 यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यातायात पुलिस एनएचडब्ल्यू रामबन ने डीएल/आरसी/आरपी (10 डीएल मामले, 33 आरसी और 01 आर/पी) के निलंबन/रद्द करने के लिए 44 मामलों की सिफारिश की है, जबकि 153 वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed