{"_id":"6889dfddec0c6b6f9b0838aa","slug":"udhampur-rain-wreaked-havoc-near-chinani-two-teachers-riding-a-bike-were-swept-away-in-the-strong-current-d-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur: चिनैनी के पास बारिश बनी कहर, बाइक सवार दो शिक्षक तेज बहाव में बहे, नाले में गिरने से दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur: चिनैनी के पास बारिश बनी कहर, बाइक सवार दो शिक्षक तेज बहाव में बहे, नाले में गिरने से दर्दनाक मौत
Wed, 30 Jul 2025 02:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
अमर उजाला, नेटवर्क उधमपुर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:33 PM IST
सार
उधमपुर जिले के चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश से नाले में आई बाढ़ की चपेट में आकर दो सरकारी शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शिक्षक बाइक से लौटते समय डायवर्जन पार करते हुए बह गए, पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक संजय कुमार और जगदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उधमपुर जिले के चिनैनी क्षेत्र के पास एक दर्दनाक हादसे में दो सरकारी शिक्षकों की जान चली गई। घटना उस समय घटी जब दोनों शिक्षक कुद डाइट से लौटते समय बटोत थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की चपेट में आ गए। नाले में अचानक तेज बाढ़ आने से दोनों बाइक सहित बह गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान संजय कुमार, पुत्र बोध राज, निवासी घोरड़ी खास और जगदेव सिंह के रूप में हुई है। संजय कुमार की पोस्टिंग प्राइमरी स्कूल एससी मोहल्ला बटोटा, जोन घोरड़ी, उधमपुर में थी, जबकि जगदेव सिंह प्राइमरी स्कूल पटयार, घोरड़ी में तैनात थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक बाइक पर सवार थे और एक मोड़ पर बने डायवर्जन को पार कर रहे थे, तभी तेज़ बारिश के कारण आए बाढ़ ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है।