फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Pawan Khajuria, Visit Village Thanot

Udhampur News: पवन खजूरिया ने किया थनोट गांव का दौरा, समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
Udhampur, Pawan Khajuria, Visit Village Thanot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके पवन खजूरिया ने जिला मुख्यालय के साथ लगते बट्टल बालियां के थनोट गांव का वीरवार को दौरा किया। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं। लोगों ने उन्हें सड़कों के अभाव व पेयजल की किल्लत के बारे में बताया।
गांव वासियों ने बताया कि थनोट गांव सड़क से 300 मीटर की दूरी पर है लेकिन यह रास्ता अभी तक कच्चा और पथरीला है। गांववासी बीते 22 साल से गांव के लिए सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी सड़क नहीं बन पाई। इसके अलावा गांव में पानी की भी किल्लत है और बिजली की समस्या बनी रहती है। सड़क के नाम पर सिर्फ एक दुर्गम रास्ता है। बीमार, बुजुर्गों और खासकर स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव मे शादी समारोह हो तो उन्हें खुद ही रास्ता ठीक करवाना पड़ता है। गांव तक गाड़ी की पहुंच नहीं होने से रिश्तेदार भी नहीं आते। महिलाओं ने कहा कि कई बार उन्होंने प्रशासन और स्थानीय विधायक को अपनी परेशानियों से अवगत करवाया है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। पवन खजूरिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन के सहयोग वे गांव की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed