फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Panchayat Talpad, Village Babyal, No Government Dispensary

Udhampur News: पांच हजार से अधिक आबादी, कोई सरकारी स्वास्थ्य केंद्र नहीं

विज्ञापन
Udhampur, Panchayat Talpad, Village Babyal, No Government Dispensary
- पंचायत तलपड़ के बबयाल गांव में डिस्पेंसरी न होने से क्षेत्रवासी उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर जाने पर मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत तलपड़ में पड़ते बबयाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज तक कोई भी डिस्पेंसरी व स्वास्थ्य केंद्र नहीं खोला गया। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
हालांकि क्षेत्र की आबादी पांच हजार से भी अधिक है। इसके बावजूद विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कोई भी केंद्र नहीं खोला गया। इस वजह से बबयाल गांव के साथ लगने वाले अन्य क्षेत्र के लोगों को उपचार कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग प्रशासन व विभाग से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ओम प्रकाश का कहना है कि पंचायत में होने वाली प्रशासनिक बैठकों के अलावा बैक टू विलेज व ब्लॉक दिवस की बैठक में भी क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग उठा चुके हैं लेकिन ये आज तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने एक बार फिर से विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..


क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र या डिस्पेंसरी जल्द से जल्द बनाने का प्रयास किया जाएगा। जैसे ही सरकार की ओर से नए स्वास्थ्य केंद्र बनाने की कवायद शुरू होगी तो इस क्षेत्र को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।
-रणबीर सिंह पठानिया, विधायक, उधमपुर ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article