फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

Udhampur News: धर्मनगरी में चौथे दिन भी धुंध और बादल छाए रहे, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित

विज्ञापन
udhampur news
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में सोमवार को चौथे दिन भी सुबह से ही धुंध व बादल छाए रहे। बाद दोपहर हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहावना बना रहा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम छह बजे तक 23 हजार 500 श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। रविवार को 30 हजार 800 के भक्तों मां के दरबार में हाजिरी लगाई। हालांकि पिछले चार दिनों से त्रिकुटा पर्वत सहित भवन मे धुंध रहने से श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित चल रही है। भक्तों को घोड़ा, पालकी व पैदल ही भवन की ओर जाते देखा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा दिनभर जारी रही। भवन से भैरों घाटी की ओर जाने वाला रोपवे भी दिनभर जारी रहा। अमरनाथ यात्रा के कारण मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं में कमी देखने को मिल रही है। दो स्पताह पहले हर दिन औसतन 40 से 45 हजार श्रद्धालु मां के चरणो में हाजिरी लगाने पहुंच रहे थे।
विज्ञापन


पिछले वर्ष छह माह के मुकाबले इस साल छह माह में 103218 श्रद्धालु अधिक पहुंचे
ए मौजूदा वर्ष 2024 के जनवरी माह में कुल 616609 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। फरवरी में 432925 श्रद्धालु, मार्च में 8 लाख 61517 श्रद्धालु, अप्रैल में 955575 श्रद्धालु, मई में 1164301श्रद्धालु और जून में 1115719 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। मौजूदा वर्ष के पहले 6 महीने में कुल 5146646 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार अब तक हाजिरी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिछले वर्ष 2023 के जनवरी माह में 524189 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे थे। फरवरी में 414432 श्रद्धालु, मार्च में 894650 श्रद्धालु, अप्रैल में 1018540 श्रद्धालु, मई में 995773 श्रद्धालु, जून में 1195844 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। वर्ष 2023 के पहले 6 महीने में कुल 5043428 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। पिछले वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 के पहले 6 माह में 103218 अधिक श्रद्धालु दरबार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed