फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news

तीन नए आपराधिक कानून परिवर्तनकारी कदम : डीसी

विज्ञापन
udhampur news
उधमपुर। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने पर जिला उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी सलोनी राय ने कहा कि पहली जुलाई से लागू हुए तीन नए कानून एक परिवर्तनकारी कदम है। पुराने आईपीसी, सीआरपीसी, आईएए कानूनों में दंडात्मक प्रावधान अधिक था और पुनर्वास प्रावधान कम था। उन्होंने कहा कि आज से लागू हुए इन तीनों कानूनों पर बहुत गहनता से चर्चा और विचार विमर्श हुआ है। उन्होंने इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम नए कानूनों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसएसपी जोगिन्दर सिंह के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिला प्रशासन ने श्रीनगर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें एलजी मनोज सिन्हा भी शामिल थे।
विज्ञापन

वहीं एसएसपी जोगिन्दर सिंह ने कहा कि इन नए कानूनों के लागू होने से पहले ही उधमपुर में भी पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है और लोगों को भी इनके लिए जागरूक किया गया है। यह नए कानून पारदर्शी और इंसाफपरस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed