फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, sports news

Udhampur News: लंबी दौड़ में कुमारी माही शर्मा ने मारी बाजी

Tue, 09 Sep 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, sports news
फिट इंडिया खेल महोत्सव के विजेताओं को दिए पदक एवं प्रमाण पत्र
विज्ञापन

उधमपुर। फिट इंडिया खेल महोत्सव का समापन समारोह डिग्री कॉलेज में नशामुक्त भारत की शपथ लेने के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. संजय कुमार वर्मा ने संबोधन की शुरुआत अपना चेहरा हमेशा धूप की ओर रखें छाया आपके पीछे पड़ जाएगी से की।
उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि हर बार असफल होने पर उठ खड़े होने में है। उन्होंने एक घंटा खेल के मैदान में के आदर्श वाक्य के साथ फिट इंडिया खेल महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन

खेल विभागाध्यक्ष शशि कुमार शर्मा ने तीन दिवसीय फिट इंडिया खेल महोत्सव में पुरुष, महिला और स्टाफ वर्ग के लिए योग, शतरंज, लंबी दौड़ और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय योग खिलाड़ी सौम्या गुप्ता ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन समारोह में उपस्थित अन्य लोगों में संयोजक खेल समिति डॉ. मोहिंदर पाल, वरिष्ठ प्रोफेसर सुरेश कुमार डोगरा, प्रो. राहुल शर्मा, प्रो. सुमित जौहर, प्रो. पूजा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक विजेता
लंबी दौड़ महिला प्रतियोगिता में कुमारी माही शर्मा बीएससी तृतीय सेमेस्टर प्रथम और कुमारी सुनीता मगोत्रा बीएससी तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी दौड़ पुरुष में रोहित कुमार बीए तृतीय सेमेस्टर प्रथम और जीत सिंह बीए प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहे। योग महिला में सौम्या गुप्ता प्रथम सेमेस्टर प्रथम और काजल मगोत्रा बीए तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहीं। योग पुरुष में मुनीश शर्मा बीएससी 5वां सेमेस्टर प्रथम और अंश खजूरिया बीएससी पांचवां सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहे। शतरंज पुरुष में जय देव सिंह बीकॉम पांचवां सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रहे। स्टाफ शतरंज में प्रोफेसर राहुल शर्मा (हिंदी विभाग) प्रथम स्थान पर रहे, प्रोफेसर सुमित जौहर (भूविज्ञान विभाग) दूसरे स्थान पर रहे। टीटी पुरुष में सौरव शर्मा बीए 5वें सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रहे, माधव शर्मा बीएससी तीसरे सेमेस्टर दूसरे स्थान पर रहे। टीटी स्टाफ पुरुष में प्रोफेसर राहुल शर्मा (हिंदी विभाग) प्रथम स्थान पर रहे, प्रोफेसर सुमित जौहर (भूविज्ञान विभाग) दूसरे स्थान पर रहे। टीटी स्टाफ महिला में प्रोफेसर पूजा देवी (संगीत विभाग) प्रथम स्थान पर रहीं, प्रोफेसर रुचि गुप्ता (कृषि विभाग) दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed