फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news, root changed

Udhampur News: समारोह के दौरान बदले रहेंगे यात्री वाहनों के रूट

Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
udhampur news, root changed
रियासी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकालते सुरक्षाकर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
रियासी। स्थानीय जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय से कई इलाकों के लिए जाने वाले यात्री वाहनों के रुट बदले रहेंगे। स्टेडियम की सुरक्षा को देखते हुए वीरवार दोपहर तक पास बने बस अड्डे को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया। बस अड्डे से कटड़ा जम्मू व पौनी की तरफ कोई भी वाहन रवाना नहीं होगा। इन दोनों तहसील मुख्यालय की तरफ जाने वाली बस मिनी बस टेंपो या अन्य कोई भी यात्री वाहन ऋषि चौक से जाएंगे। यात्री इसी स्थान से अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, सलाल अरनास माहौर दर्माडी जाने वाले वाहन त्रिन्था से जाएंगे। सुरक्षा कारणों के चलते हुए कोई भी वाहन बस अड्डे पर नहीं आएगा। लॉरी अड्डे व कालका मंदिर के पास बने ऑटो स्टैंड को भी वहां से हटाया गया आज की दोपहर तक ऑटो नई बस्ती चौक व त्रिन्था से चलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed