फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news jammu kashmir

जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू

विज्ञापन
udhampur news jammu kashmir
उधमपुर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिला प्रशासन की ओर से नगर के रिवायत कम्यूनिटी हॉल में मेगा इवेंट का आयोजन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान 2019 का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। इसमें जिला प्रशासन के सभी अधिकारी, आईसीडीएस विभाग के फ्रंटलाइन कार्यकर्ता और जिले के प्रमुख नागरिक उपस्थित थे। एमजी मेडिकल उत्तरी कमान के मेजर जनरल माधुरी कांतीकर मुख्य अतिथि थी। डिप्टी कमिश्नर डॉ पीयूष सिंगला (अध्यक्ष बीबीबीपी), गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर 40 युवाओं की एक टीम को युवा वाहिनी के रूप में घोषित किया गया, जो जमीनी स्तर पर संदेश फैलाने के लिए महत्वपूर्ण दूत के रूप में कार्य करेंगे। इस अवसर पर लोगों के बीच इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक जागरूकता वैन और साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस आयोजन में 20 मेधावी लड़कियों को 5000 रुपये के नकद इनाम के साथ और 10 नवजात बालिकाओं को ममता किट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गंभीर रूप से कुपोषित पोली देवी की कहानी को भी ब्यान किया गया जिसे जिला प्रशासन के प्रयासों से बसाया गया। इस मौके पर वायस आफ पंजाब की विजेता अन्नया सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत, नृत्य, नाटक मंचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तूत किये गये। आईसीडीएस के प्रोजेक्ट आफिसर व बेटी बचाओ बेटी पढाओ के नोडल अधिकारी रिम्पी ओहरी ने कार्यक्रम से संबधित जानकारी देते हुए कहा कि जिले में गिरते लिंगानुपात को गंभीरता से लेते हुए, बीबीबीपी के तहत वार्षिक कार्ययोजना और सामूहिक संचार अभियान, क्षमता निर्माण और विभिन्न स्तरों पर किए गए बहुक्षेत्रीय कार्यक्रम चलाये जा रहें हैं। तथा भ्रूण हत्या जैसे अपराध को को रोकने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट उल्लंघन के संबंध में शिकायतों को दर्ज करने के लिए जीने दो के तत्वावधान में एक हेल्प नं 9469333363 सेवा भी शुरू की गई है जिसके प्रचार को जिले के प्रमुख स्थानों जैसे बस स्टैंड अस्पताल आदि पर पोस्टरों और बैनर्स के माध्यम से जन-जन पंहुचाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed