फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur news jammu kashmir

उधमपुर में कारोबारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
udhampur news jammu kashmir
बाजार से अतिक्रमण हटाते कारोबारी। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के बस अड्डा पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल ने सोमवार को स्वयं ही अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। व्यापार के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने बिना लाइसेंस के चल रही रेहड़ियों व फड़ियों को हटाया और साथ ही नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने दोपहर के समय बस अड्डा व शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान छेड़ा और कई फड़ियों को हटाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण दिन प्रतिदिन शहर के अंदर रेहड़ियों व फड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में एक भी ऐसी सड़क नहीं है, जहां बिना लाइसेंस की रेहड़ियां व फड़ियां मौजूद नहीं है। इनके कारण शहर के अंदर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। कई स्थानों पर तो हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोगों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिल रहा है। इसके साथ दुकानदारों का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने कई बार नगर परिषद के अधिकारियों के सामने इस परेशानी को रखा है। अधिकारियों ने हर बार जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर किसी ने कुछ नहीं किया है। कभी कभार औपचारिकता के लिए कोई टीम कार्रवाई करती है, लेकिन दूसरे फिर वहीं स्थिति पैदा हो जाती है। यह सब नगर परिषद की लापरवाही के कारण हो रहा है। उनकी मांग है कि नगर परिषद इसको लेकर कार्रवाई करना शुरू कर दे और जल्द से जल्द शहर के अंदर सभी बिना लाइसेंस की रेहड़ियों व फड़ियों को हटाकर कार्रवाई करे।ग अगर ऐसा नहीं हुआ तो व्यापार अपने स्तर पर कोई अभियान छेड़ने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed