उधमपुर। घाटी से भूखे प्यासे उधमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले कामगारों के लिए व्यापार मंडल ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी रेलवे स्टेशन पर लंगर लगाया गया, जहां सुबह से शाम तक कामगारों को खाना खिलाया गया। भूखे प्यासे कामगारों ने खाना मिलने पर काफी राहत महसूस की।
गौरतलब है कि घाटी से उधमपुर पहुंच रहे कामगार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और कई तो भूखे प्यासे उधमपुर पहुंच रहे हैं, क्योंकि इनके पास कुछ खाने के लिए भी राशि नहीं है। इनकी मदद को लेकर व्यापार मंडल ने वीरवार को लंगर शुरू किया था। व्यापार मंडल के प्रधान प्रधान जितेंद्र बरमानी और वरिष्ठ उप प्रधान विजय शर्मा के नेेतृत्व में शुक्रवार को दूसरे दिन भी लंगर लगाया गया, जहां सुबह से शाम तक यात्रियों को खाना खिलाया गया। खाना मिलने पर यात्रियों ने भी काफी राहत महसूस की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद व परेशान यात्रियों की मदद करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।