फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Mid day Meal Cook Worker, Held Protest

Udhampur News: 30 रुपये दिहाड़ी पर कैसे करें परिवार का पोषण, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Udhampur, Mid day Meal Cook Worker, Held Protest
उधमपुर। शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन करते हुए डेलीवेजर कुक। संवाद
उधमपुर। सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले अस्थायी कुक कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर या फिर रामलीला मैदान में धरना देेंगे और जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जम्मू-कश्मीर डेलीवेजर्स संघर्ष समिति के सन्नी कांत चिब ने बताया कि एक तो गांव के गरीब लोगों ने अपनी जमीनी दान कर स्कूल खुलवाए। उस पर उन्हीं जमीन के मालिकों को स्कूल में 30 रुपये प्रतिदिन मेहनताना देकर नौकरों की तरह काम लिया जा रहा है और वो भी कभी समय पर नहीं दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज कोन सा इंसान 30 रुपये दिहाड़ी पर अपने परिवार का पोषण कर सकता है। अगर सरकार ने उनके मुद्दों को लेकर जल्द ही कोई उचित कदम नहीं उठाया तो अभी तो सिर्फ स्कूलों में खाना बनाना बंद किया गया, लेकिन आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। खासकर 10 अक्टूबर के बाद दिल्ली जाकर केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर के डेलीवेजर कर्मियों के साथ हो रहे अत्याचार से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed