फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, meeting, jal shakthi vibhag, demand

Udhampur News: सरकार जानबूझकर टाल रही दिहाड़ी मजदूरों की लंबित मांगें

विज्ञापन
udhampur, meeting, jal shakthi vibhag, demand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जल शक्ति कर्मचारी एवं श्रमिक संघ की तरफ से जम्मू प्रांत के संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता सोमनाथ की अध्यक्षता में कार्यकारी निकाय की बैठक की गई। इस दौरान कहा कि सरकार जानबूझकर दिहाड़ी मजदूरों की लंबित मांगों को टाल रही है। विभाग के उच्च अधिकारी भी मामलों में टालमटोल की नीति अपना रहे हैं।

पीएचई कॉम्प्लेक्स में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि हजारों दिहाड़ी मजदूर लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, सरकार और विभाग वास्तव में मजदूरों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। सरकार श्रमिकों को बेवकूफ बना रही है। उन्होंने उपराज्यपाल प्रशासन से मांग की कि जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जल्द जारी किया जाए। सीपीआई, आटीआई, लैंड केसों से संबंधित कर्मचारियों के नियमितिकरण की प्रकिया शुरू कर जल्द नियमित किया जाए। साथ ही विभाग में भर्ती की नई योजना बने। सभी कर्मचारियों को केंद्र शासित प्रदेश की तर्ज पर भत्ता दिया जाए। विभाग में स्टाफ की कमी को दूर किया जाए। डीपीसी को डिवीजन स्तर व प्रोविजनल स्तर पर गठित किया जाए। अगर जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं, तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। बैठक में सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, जगदीश मगोत्रा, कृष्ण चंद, पूरन चंद, शंभू दत्त, परवीन शर्मा, संधोख चंद, करण सिंह, विजय कुमार, रतन लाल, तिलक राज कटोच ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed