फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Marothi, Construction, Health Sub Centre

Udhampur News: मारौठी में 1.6 करोड़ की लागत से बन रही हेल्थ सब सेंटर की नई इमारत

विज्ञापन
Udhampur, Marothi, Construction, Health Sub Centre
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायत मारौठी में 1.6 करोड़ रुपये की लागत से सब सेंटर की नई इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
इमारत बनने से सेंटर में कई स्वास्थ्य मूलभूत सुविधाएं बढ़ेगी जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। हालांकि मौजूदा समय में सेंटर पंचायत के फेसिलिटी सेंटर में चल रहा है। जिसके चलते जगह की तंगी के कारण कई सुविधाएं सेंटर में उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते पंचायत के लोगों को इलाज के लिए लाटी पीएचसी व चिनैनी अस्पताल जाना पड़ता है। हालांकि क्षेत्रवासियों ने कई बार विभाग व सरकार से सेंटर की इमारत बनाने को लेकर गुहार लगाई थी। जिसके चलते अब विभाग की ओर से नई इमारत का निर्माण करवाया जा रहा है। ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह का कहना था कि सेंटर की अपनी इमारत बनाने को लेकर क्षेत्र में होने वाली कई प्रशासनिक बैठकों में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया था। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पंचायत के साथ लगते अन्य कई गांवों के लोग इस सेंटर पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए निर्भर है उसके चलते उम्मीद है कि विभाग की ओर से इमारत का निर्माण कार्य पूरा होते ही इस सेंटर को अपग्रेड किया जा सकता है। जिसके बाद यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं ओर बढ़ जाएगी और लोगों को इलाज के लिए लाटी व चिनैनी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सेंटर की इमारत का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जबकि 10 प्रतिशत भी कुछ समय में पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सेंटर में सिर्फ बुखार, उल्टी, दस्त की मरीजों को दवाईयां दी जाती है जबकि गंभीर रूप से बीमार मरीज को रेफर कर लाटी पीएचसी भेज दिया जाता है। उन्होंने विभाग व सरकार से इस सेंटर को अपग्रेड करने की भी मांग की है ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र में सब सेंटर की इमारत न होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते सेंटर की नई इमारत का निर्माण करवाया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सेंटर में मिलेगी। बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी।

रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed