फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Ladda to Chunata, Road Will Built Soon

Udhampur News: लद्दा से चुनंटा गली वाया खारकनकोट तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
Udhampur, Ladda to Chunata, Road Will Built Soon
उधमपुर। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से लद्दा से चुनंटा गली वाया खारकनकोट में इसी जगह से बनाई जाएगी
15 करोड़ 59 लाख की लागत आएगी, कई पंचायतों का आपस में संपर्क जुड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग तहसील मौंगरी के लद्दा से चुनंटा गली वाया खारकनकोट तक सड़क मार्ग तैयार करेगा। 15.59 करोड़ की लागत से सात किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। विभाग सर्वे का काम पूरा कर चुका है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस सड़क के बनने से पंचायत के दो वार्डों में रहने वाली लगभग चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। इस सड़क के बनने से तरवाान कोट व चुनंटा गली में रहने वाले लोगों का लिंक मुख्य सड़क से जुड़ेगा। हालांकि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर गांववासी पिछले काफी लंबे समय से सरकार व प्रशासन से मांग कर रहे थे। मौजूदा समय में लोगों को रोजाना सात किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पूर्व सरपंच देसराज ने बताया कि मौजूदा समय में इस क्षेत्र में ट्रैक्टर रोड तक नहीं है। जिसके चलते लोग पिछले कई वर्षों से पैदल ही आते-जाते हैं। अब क्षेत्र में सड़क बनने की खबर सुनकर लोगों में खुशी की लहर है। दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते सड़क न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क बनाने को लेकर वह पिछले काफी लंबे समय से सरकार व प्रशासन से गुहार लगाते रहे है। जिसके चलते अब सड़क का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के दिनों में बर्फबारी होने पर क्षेत्र में लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में सड़क का निर्माण होने के चलते उन्होंने सरकार का आभार प्रकट किया है।

कोट...



विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे ही प्रकिया पूरी होती है वैसे ही सड़क का निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा। अंकुश शर्मा, नोडल आफिसर, पीएमजीएसवाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article