{"_id":"688923f7355be4ed8c087322","slug":"udhampur-kabir-temple-committee-meeting-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-125790-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 4.30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर चेयरमैन को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 4.30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर चेयरमैन को भेजा
मजालता। कबीर सभा की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी। संवाद
Link Copied
मजालता। तहसील मजालता के कबीर मंदिर में मंगलवार को कबीर सभा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान चरण दास ने की। इसमें विशेष समाज सुधार के लिए अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में युवाओं को अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, बुरी आदतों ब नशाखोरी से परहेज और पढ़ा लिखा कर अच्छे रोजगार हासिल करने के प्रति जागरूक किया गया। कबीर मंदिर की विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन ब्लॉक मजालता कैप्टन दीनानाथ भगत ने बताया कि कबीर मंदिर के साथ बनाए जाने वाले कमरों के अधूरे काम को पूरा करने के लिए 4.30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर चेयरमैन जिला विकास परिषद लाल चंद को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द फंड जारी होगा और कमरों के अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में ज्ञानचंद, जोगिंदर कुमार, श्यामलाल, रतन चंद, गुड्डू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।