{"_id":"68b0b05cb08f1133960307e2","slug":"udhampur-jammu-srinagar-higway-temparory-route-ready-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126801-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: तीसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुला हाईवे, अस्थायी मार्ग तैयार कर छोटे यात्री वाहन श्रीनगर किए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: तीसरे दिन भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुला हाईवे, अस्थायी मार्ग तैयार कर छोटे यात्री वाहन श्रीनगर किए रवाना
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के चलते जखैनी चौक पर सड़क के बीचों बीच ट्रैफि
- गैमन कंपनी ने शुरू किया सड़क की मरम्मत का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा लेकिन देर शाम अस्थायी मार्ग तैयार कर उधमपुर में फंसे छोटी यात्री वाहनों को घाटी की ओर रवाना किया गया ।
दूसरी ओर प्रशासन व गैमन कंपनी की ओर से उधमपुर से चिनैनी तक क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्ग की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है ताकि जल्द से जल्द हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जा सके। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जखैनी चौक पर श्रीनगर की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहनों को सड़क के बीचोबीच खड़ा कर पूरी तरह से मार्ग को बंद किया गया है ताकि कोई भी वाहन जखैनी से आगे न जा सके।
श्रीनगर की ओर जाने वाले ट्रकों की कतारें जखैनी से लेकर मांड तक लगी हुई हैं। ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू से श्रीनगर, किश्तवाड़, रामबन, डोडा, भद्रवाह की ओर जाने वाले यात्री वाहनाें को बीते दिन ही जम्मू वापस भेज दिया था। इसके चलते वीरवार को जखैनी के पास कोई भी यात्री वाहन नजर नहीं आया।
विज्ञापन
गैमन कंपनी की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर जेसीबी के साथ-साथ अन्य मशीनों को लगाया गया है जिसके चलते एक लेन पर जल्द से जल्द आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें बलि नाला, समरोली के द्वार पुल के क्षतिग्रस्त हुई सड़क की भी मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है