फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

सैला तालाब में जंगला लगाने की मांग को लेकर शहरवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर में प्रदर्शन् करते लोग। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शहर के सैला तालाब इलाके में सड़क के बीच निकल रहे नाले के एक हिस्से पर जंगला न लगाए जाने से नाराज शहरवासियों ने सोमवार शाम को नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जंगला न लगाए जाने के कारण हर रोज वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई बार सूचित करने के बाद भी नगर परिषद जंगला लगा कर परेशानी को दूर नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे शहरवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान गोपाल, राजू, मिंदर व अन्य शहरवासियों ने बताया कि नगर परिषद की लापरवाही के कारण परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले सड़क के बीच लगाया गया जंगला क्षतिग्रसत हो गया था। इसकी शिकायत नगर परिषद से की। नगर परिषद ने एक कर्मचारी को मौके पर भेजा और मरम्मत के लिए जंगले को निकाल कर अपने साथ ले गए। आज तक कर्मचारी जंगला लेकर वापस नहीं लौटा है। जंगला न होने के कारण नाले का बड़ा हिस्सा खुला पड़ा है और आए दिन वाहन इसमें फंस कर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

कई तो इतने ज्यादा घायल हुए हैं कि उपचार के लिए जिला अस्पताल ने जाना पड़ रहा है। कई बार जल्द लंगाने की मांग को नगर परिषद के अधिकारियों के सामने रखा है। अधिकारियों ने भी हर बार आश्वासन दिया है कि जल्द इसकी मरम्मत करवा कर जंगला लगा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक न तो जंगला पहुंचा है और न ही कोई उनकी परेशानी को देखने के लिए मौके पर आया है। जंगला न होने के कारण सबसे ज्यादा डर किसी बड़े हादसे को लेकर लगा हुआ है। क्योंकि हर रोज यात्रियों से भर कर मेटाडोर इसके ऊपर से निकलती है। अगर कभी मेटाडोर का एक टायर इसमें फंस गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए आज सभी प्रदर्शन अपनी मांग को नगर परिषद अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed