फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

27 किलो पालीथिन, तीन सिलिंडर जब्त कर वसूला साढ़े 32 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर। प्रतिबंध के बावजूद दुकानों में इस्तेमाल किए जा रहे पालीथिन पर प्लास्टिक को लेकर नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान छेड़ कर दुकानदारों पर कार्रवाई कर हजारों का जुर्माना वसूल किया। कुछ मिठाइयों की दुकानों से घरेलू गैस सिलिंडर भी बरामद कर करवाई की गई। नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल के नेतृत्व में टीम दोपहर के समय कार्रवाई करने के लिए निकली। टीम ने सलाथिया चौक, गोल मार्केट, रामनगर चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर दुकानों की जांच की। जहां पर भी पालीथिन व प्लास्टिक का इस्तेमाल होते हुए पाया गया, वहां से सारा पालीथिन व प्लास्टिक जब्त कर लिया गया और दुकानदारों से चालान काट कर जुर्माना भी वसूल किया गया। जब टीम मिठाईयों की दुकानों पर पहुंची तो पाया क अंदर घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल कर मिठाईयां तैयार की जा रही है। टीम ने उसी समय सिलिंडर कब्जे में ले लिए। इस कार्रवाई को घंटों तक शहर में जारी रखा गया। कुछ दुकानदारों को इसकी सूचना पहले ही मिल गई, इसलिए उन्होंने टीम के पहुंचने से पहले की पालीथिन को छुपा दिया था। दोपहर तक चली कार्रवाई में टीम ने करीब 15 दुकानों की जांच की। नगर परिषद के सीईओ संतोष कोतवाल ने बताया कि कार्रवाई में दुकानदारों से साढ़े 32 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। कई मिठाई व ढाबों पर नियमों की अनदेखी कर खाने का सामान तैयार किया जा रहा था। इस पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज की कार्रवाई में जुर्माना वसूलने के साथ 27 किलो पालीथिन व तीन सिलिंडर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed