फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur jammu kashmir

- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
udhampur jammu kashmir
उधमपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से कम्यूनिटी हाल बट्टल मजालता में सीडीपीओ अनुराधा शर्मा की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक मजालता के विभिन्न सरपंचों, नायब सरपंचों सहित, पंचों, आंगनबाड़ी वर्कर, एनजीओ और तहसील के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर आफिसर सना खान भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने सभी पंचायतों का ब्योरा लिया तथा सभी लोगों को पेंशन योजना के बारे में पर्याप्त जानकारी देते हुए पेंशन योजनाओं से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। सीडीपीओ अनुराधा शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर बेटियां ही नहीं रहेगी तो बेटे कहां से आएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चियों को कोख में मारने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि उनको भी किसी बेटी ने ही जन्म दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी सरपंचों से कहा कि इस तरह के कैंप सभी पंचायतों में लगाएं। ताकि लोगों की बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदला जाए। इसके अतिरिक्त शिविर के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कविता आदि के रूप में बेटियों के बचाव के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। इस मौके पर बीडीओ मजालता, प्रिंसिपल नेशनल मॉडल स्कूल कैल, मेडिकल स्टाफ मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed