फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Hindi Pakhwada, Teachers Honored

Udhampur News: हिंदी पखवाड़ा उत्सव सम्पन्न, विशेष कर्मचारी व शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
Udhampur, Hindi Pakhwada, Teachers Honored
उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित समारोह में कर्मचारियों व ​शिक्षकों को सम्मनित करते। विद्या
उधमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक में चल रहे हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को शिक्षकों एवं कार्यालयी कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या स्वाति बंसल ने दीप प्रज्वलन कर किया। योग शिक्षिका श्वेता परदेसी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जबकि संगीत शिक्षिका प्रतिमा और उनके समूह ने हिंदी गीत से कार्यक्रम को सरस बना दिया। इसके बाद राजभाषा प्रभारी संजय कुमार, मौजीराम मीणा और चंद्रप्रकाश मीणा ने हिंदी राजभाषा प्रश्नोत्तरी का आयोजन रोचक अंदाज में किया। वहीं देशराज मीणा और सतीश कुमार द्वारा हिंदी समानार्थक शब्दों और गीत आधारित खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्राचार्या ने हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कार्यालय के कर्मचारी उत्कर्ष और सुभाषचंद्र को विशेष रूप से पुरस्कृत किया तथा अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा हिंदी एक ओर पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है तो दूसरी ओर हमारी वैश्विक पहचान भी है।
विज्ञापन

राजभाषा प्रभारी संजय कुमार ने प्राचार्या, राजभाषा समिति के सभी सदस्यों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा विश्व स्तर पर हिंदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन टीजीटी हिंदी सुनीता रानी ने किया। कला शिक्षिका दीपांजली खंडेलवाल द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट भी सभी के आकर्षण का विषय रहा। इस अवसर पर विद्यालय के राजभाषा प्रभारी संजय कुमार, मुख्याध्यापक दीपक, वरिष्ठ सचिवालय सहायक उत्कर्ष, कनिष्ठ सचिवालय सहायक सुभाषचंद्र सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed