फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Heavy Rain, Birma Bridge, Water Stored

Udhampur News: तेज बारिश से बिरमा पुल पर भरा पानी, आवाजाही में आई परेशानी

विज्ञापन
Udhampur, Heavy Rain, Birma Bridge, Water Stored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शाम के समय हुई तेज बारिश से जहां मौसम सुहाना होने पर गर्मी से राहत मिली तो वहीं शहर के कई गलियों व सड़कों के साथ ही बिरमा पुल पर भी जलभराव होने से लोगों को आवाजाही को लेकर परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
करीब एक घंटे की बारिश से बाजारों में सामान खरीदने आए लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की तेज बारिश से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई जिसने सुबह से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को काफी राहत दिलाई।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले मौसम साफ था और हल्के बादलों के बीच तेज धूप भी निकली हुई थी। इससे उमस और गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हो रहे थे। फिर शाम को छह बजे के करीब बादल घने हो गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मुख्य रूप से शहर के कई हिस्सों की गलियों-सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed