{"_id":"66f4aa094f8339c50f0aede6","slug":"udhampur-health-dengue-udhampur-news-c-202-1-udh1007-115736-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डेंगू का कहर... छह दिन बाद मिले 14 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डेंगू का कहर... छह दिन बाद मिले 14 नए मामले
Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
जिले में 60 पहुंचा संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता
डेंगू के साथ चिकनगुनिया भी कर रहा परेशान
दो दिन पहले मिले थे आठ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। छह दिन बाद बुधवार को जिले डेंगू के एक साथ 14 नए डेंगू मामले मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ गई है। हालांकि, विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन डेंगू के मामलों में इजाफा होते जा रहा है।
एक तरफ डेंगू परेशानी का सबब बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले चिकनगुनिया के 8 मामले मिलने से चिंता और बढ़ गई है। जिले में डेंगू के 46 मामले थे, लेकिन, बुधवार को 14 नए संक्रमित मिलने से आंकड़ा 60 पहुंच गया है।
बरसात में अब हर दिन या छह दिन बाद एक साथ डेंगू के दस या ज्यादा मिलने लगे हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से लोगों को बचाने के लिए एक विशेष टीम का गठन पहले ही कर दिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों को शामिल किया है।
विज्ञापन
तीनों विभाग मिलकर शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग भी करवा रहे हैं। लेकिन, उसके बावजूद डेंगू के डंक पर विराम नहीं लग रही है।
अब जिले में बढ़ने लगे डेंगू संक्रमित मामले
जिस तरह से बुधवार को डेंगू पॉजिटिव के एक साथ 14 नए मामले मिले हैं। इससे लगता है कि डेंगू अब पीक की ओर जा रहा है। क्योंकि, सितंबर माह के अंत तक पीक तक पहुंचता है। अभी सितंबर माह की समाप्ति में कुछ दिन शेष है। लेकिन, अब लगता है कि आने वाले दिनों में इसका प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
जीएमसी में बढ़ाई गई डेंगू टेस्टों की रफ्तार
जीएमसी में अब डेंगू सहित चिकनगुनिया के टेस्ट की रफ्तार बढ़ा दी गई है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों के सबसे पहले डेंगू, मलेरिया के टेस्ट करवाए जाते थे। लेकिन दो दिन पहले चिकनगुनिया के आए 8 मामलों के चलते इनका भी टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक जीएमसी में डेंगू के 491 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें 60 संक्रमित मिले हैं। वहीं, चिकनगुनिया के 105 टेस्ट में 8 मामले सामने आए हैं।
अब डेंगू के मामलों में वृद्धि होना शुरू हो गई है। छह दिन बाद एक साथ 14 नए मामले सामने आए है। वहीं, आठ मामले चिकनगुनिया के मिल चुके हैं। इसके चलते विभाग सतर्क हो गया है। अब डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया के भी टेस्ट किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाने को लेकर लगातार शिविरों का आयोजन करने के साथ ही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी