फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, health, dengue, fogging

Udhampur News: डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग और स्वच्छता अभियान जारी

Mon, 23 Sep 2024 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
udhampur, health, dengue, fogging
जिले में लगातार तीसरे दिन भी नहीं मिला कोई नया संक्रमित
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता, वायरल से ग्रसित लोगों हो रहे टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन डेंगू का नया मामला नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन लोगों को डेंगू से बचाने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। शहर सहित जिले में फॉगिंग और दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। शहर में स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष टीमों का भी गठन किया है।
विभाग की ओर से घर-घर जाकर वॉयरल से ग्रसित लोगों के डेंगू के टेस्ट किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं छुट्टी के बावजूद टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। अभी तक जिले में डेंगू के 370 टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 42 मामले मिले हैं।
विज्ञापन

डेंगू के सीजन के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। दूसरी ओर जीएमसी में बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों के डेंगू के साथ ही मलेरिया के टेस्ट भी किए जा रहे हैं। फिलहाल, अभी जिले में मलेरिया का कोई भी मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को संबल व सुई में चला अभियान
रविवार को विभाग की ओर से शहर से लगते संबल व सुई क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में बताया गया। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व घर और आसपास पानी जमा न होने देने के लिए कहा। मौके पर ही क्षेत्र में बुखार से पीड़ित करीब 30 लोगों के खून की जांच की गई। लेकिन, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।






टीमें छुट्टी वाले दिनों में भी डेंगू बचाव के लिए जागरूकता अभियान जारी रखे हुए हैं। रविवार को सुई और संबल में लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही करीब 30 लोगों के डेंगू के टेस्ट किए हैं। संभावित इलाकों में फॉगिंग के साथ ही दवाई का भी छिड़काव किया गया। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और डेंगू से बचे रहें।
- डॉ. राजकुमारी सकोलिया, बीएमओ, टिकरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed