{"_id":"66df8a579aef3a9bc60903fa","slug":"udhampur-health-awareness-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-115198-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दूषित पानी के साथ जंक फूड भी डायरिया की जड़, रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दूषित पानी के साथ जंक फूड भी डायरिया की जड़, रहें सावधान
Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कूहनाला में लोगों को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डायरिया रोको अभियान के तहत सोमवार को कूह नाला क्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। डाक्टरों की टीम ने लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ ही अपने क्षेत्र व घर के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
टीम ने बताया कि किस तरह से दूषित पानी के सेवन डायरिया खतरा बढ़ जाता है और बासी रोटी या बाहर जंक फूड में गुणवत्ता का ध्यान न रखने की वजह से भी डायरिया जैसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। समस्या के बढ़ने पर इंसान की मौत भी हो सकती है। ऐसे में खुद भी सावधानी बरतें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। इस मौके पर लोगों में विभाग की ओर से निशुल्क ओआरएस के पैक्ट व दवाइयां वितरित की गई। टीम ने लोगों को ओआरएस का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए जागरूक किया। डाक्टरों द्वारा लोगों को डायरिया से बचने के लिए बताई गई सावधानियां बरतने को कहा। डाक्टरों की टीम ने लोगों को मौजूदा समय में पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों को डायरिया से बचना है तो सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। हम सब को खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोना है। ताकि हमारे हाथ साफ हो और किसी प्रकार की कोई संक्रमण न हो ओर हम बीमारियों से अपने आपको बचा सके।