{"_id":"68acc49b7c49dbd7f806eabf","slug":"udhampur-got-approval-upgradation-of-23-school-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-126744-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले के 23 स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मंजूरी, 10 मिडिल व 13 हाई स्कूलों का नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले के 23 स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मंजूरी, 10 मिडिल व 13 हाई स्कूलों का नाम शामिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की तरफ से जिला के 22 स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इसके तहत मिडिल स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर हाई स्कूल बनाना और हाई स्कूल का दर्जा बढ़ाकर उन्हें हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाना है।
इसमें गवर्नमेंट सिटी मिडिल स्कूल मांगलियां, गवर्नमेंट सिटी मिडिल स्कूल चिनैनी, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पुंढल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल लाटी, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चिगला बलोता, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बारका, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बाटला, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल लोअर मग्योट, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल थिल्ल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल चज्ज, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल कित्थर, हाई स्कूल मोड़, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल रामनगर, गवर्नमेंट हाई स्कूल कघोट शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त गवर्नमेंट हाई स्कूल जोफड़, गवर्नमेंट हाई स्कूल कौनेन, गवर्नमेंट हाई स्कूल सतैन, गवर्नमेंट हाई स्कूल बाड़ी, गवर्नमेंट हाई स्कूल कुलवंता, गवर्नमेंट हाई स्कूल नगरोटा पंजग्राईं, गवर्नमेंट हाई स्कूल बधोल, गवर्नमेंट हाई स्कूल सिया मैरी, गवर्नमेंट हाई स्कूल सत्तैनी का दर्जा बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू की तरफ से मुख्य शिक्षा को उक्त स्कूलों में सभी प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं इसको लेकर क्षेत्रावासियों में खुशी की नहर है। ब्लाॅक घोरड़ी की पूर्व बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा ने बताया कि स्कूलों का दर्जा बढ़ाने से खासकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए घरों से मीलों दूर जाने की परेशानी से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस सूची में उनके ब्लाक घोरड़ी के भी तीन स्कूल शामिल किए गए हैं इससे लोगों की लंबित मांग पूरी होने से काफी ज्यादा राहत मिली है।