फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Gorhdi, Satyalta, Health Sub Centre

Udhampur News: सत्यालता के स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की मांग

विज्ञापन
Udhampur, Gorhdi, Satyalta, Health Sub Centre
 पंचायत सत्यालता में बना सब सेंटर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी की पंचायत सत्यालता में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 साल पहले खोले गए हेल्थ सब सेंटर को आज तक अपग्रेड नहीं किया जा सका। पंचायत व उसके आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर आबादी 20 हजार के करीब है लेकिन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल रहीं।
स्थानीय लोग व पूर्व सरपंच कई बार विभाग से प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) बनाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच यशपाल का कहना था कि पंचायत के साथ लगते कई गांवों के लोग इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं। यह क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण सर्दियों में यहां पर बर्फबारी होती है। सब सेंटर में हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। लोगों को इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह लोग दो सालों से विभाग से इस सेंटर को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने की मांग लगातार करते आ रहे हैं लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।
कोट..

अभी सरकार की ओर से स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड नहीं किया जा रहा है। जैसे ही सरकार की ओर से अपग्रेडशन का काम शुरू होगा इस सेंटर को प्राथमिकता के तौर पर अपग्रेड कर पीएचसी बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवंत सिंह मनकोटिया, विधायक चिनैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed