फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur Election: Seven wards reserved for women in municipal Council Udhampur election

Udhampur Election: नगर परिषद उधमपुर में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, रामनगर-चिनैनी में जानें क्या बदला

Thu, 07 Sep 2023 10:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 10:29 AM IST
सार

नगर परिषद उधमपुर में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाकी के सभी वार्ड ओपन रखे गए हैं। 

विज्ञापन
Udhampur Election: Seven wards reserved for women in municipal Council Udhampur election
voting - फोटो : istock

विस्तार

मुख्य चुनाव अधिकारी ने आने वाले दिनों में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आरक्षित वार्ड की सूची जारी कर दी है। नगर परिषद उधमपुर में सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। बाकी के सभी वार्ड ओपन रखे गए हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह से रामनगर में चार वार्ड महिलाओं के लिए और दो पांच अनुसूचित जाति के लिए और चिनैनी में दो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अक्तूबर या फिर नवंबर में निकाय चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन


इसी को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी ने उधमपुर नगर परिषद और चिनैनी और रामनगर पालिका के लिए आरक्षित किए गए वार्डों की सूची जारी कर दी है।

नगर परिषद उधमपुर में कुल 21 वार्ड हैं और इसमें वार्ड नंबर 2,3,6,9,15,20 और 11 को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वार्ड नंबर 11 को अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह से वार्ड नंबर 1, 19 को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद उधमपुर में बाकी के सभी वार्ड ओपन होंगे। नगर पालिका रामनगर में कुल 13 वार्ड हैं और इसमें वार्ड नंबर 1,8,9,11 और 13 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया है और इसमें वार्ड नंबर 8 और 13 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 

इसके साथ वार्ड नंबर 3 और 6 केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है। नगर पालिका चिनैनी में कुल 7 वार्ड हैं और इसमें वार्ड नंबर 2 और 5 को महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।

महिला आरक्षित सीटों पर भाजपा को मिल सकता है लाभ

नगर परिषद के चुनाव में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महिला पार्षदों की अहम भागीदारी रहेगी। इस बार भी पिछले वर्ष तरह सात सीटें महिलाओं को दी गई है। हालांकि इस बार महिलाओं के वार्ड को बदल दिया गया है। इसका लाभ भाजपा को मिल सका है। जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 

उनमें ज्यादातर सीटों पर पैंथर्स पार्टी ने जीत हासिल की थी और उस समय पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया थे। लेकिन अब पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसका लाभ अब भाजपा को मिल सकता है।

पुंछ नगर पालिका में महिलाओं के लिए छह वार्ड आरक्षित

नगर पालिका पुंछ में 17वार्डों में से सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जिमें छह वार्ड महिलाओं के लिए और एक वार्ड जनताति के लिए आरिक्षत किया गया है। जहां इससे पहले हुए नगरपालिका चुनावों में पुंछ में वार्ड नम्बर 1,2,5,8,11 और 14 को महिलाओं के लिए और वार्ड 6 को जनताति के लिए आरक्षित किया गया था। 

वहीं, अगामी नगरपालिका चुनावों में इन आरक्षित वार्डों का क्रम बदलते हुए अब की बार वार्ड नम्बर 3,4,6,9,12,और 15 को महिलाओं के लिए और वार्ड नम्बर 14 को जनताति के लिए आरक्षित किया गया है। जिसको लेकर नगर में लोगों की प्रतिक्रिय भी आने लगी है।

चुनाव आयोग की तरफ से निकाय चुनावों के लिए सीटें आरक्षित करने की घोषणा और आरक्षित वार्डों का क्रम बदले जाने से नगरपालिका के कई प्रत्याशियों के सपनों पर पानी फिर गया है। कई अपनी वार्ड में बड़चड़ कर विकास कार्यों को अंजाम देने में जुटे हुए थे। आरक्षित वार्डाों का क्रम बदले जाने की सूचना जारी होने के साथ ही ऐसे कई पार्षदों ने दूसरी वार्डों से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed