फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, e-bus services, jammu

Udhampur News: गर्मी में ई-बस सुविधा से सुगम हुआ उधमपुर से जम्मू का सफर

Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
udhampur, e-bus services, jammu
सुविधाओं से लैस बस में 70 किमी सफर का किराया 120 रुपये, डेढ़ घंटे में पूरी होगी यात्रा
विज्ञापन

एसी सहित आनलाइन बुकिंग एवं किराए की व्यवस्था
नए बस स्टैंड पर चार्जिंग प्वांइट स्थापित, एक साथ चार बसों की चार्जिंग की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। स्मार्ट सिटी जम्मू परियोजना के तहत जम्मू-उधमपुर रूट पर ई-बस सेवा शनिवार से शुरू कर दी गई। इससे बढ़ती गर्मी के बीच शहरवासियों का उधमपुर से जम्मू का सफर और भी सुगम एवं आरामदायक हो गया है। जिले में पहली बार एसी युक्त बैटरी संचालित बस सेवा शुरू की गई है। 70 किलोमीटर के सफर में आधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षित सफर की गारंटी के साथ मात्र 120 रुपये में डेढ घंटे में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
जम्मू के बाद कठुआ और अब उधमपुर से जम्मू की ओर भी ई बसें दौड़ती नजर आ रही हैं। इनके बेहतर संचालन के लिए उधमपुर के नए बस स्टैंड पर 23.90 लाख रुपये की लागत से चार्जिंग पाइंट स्थापित किए गए हैं। इनमें एक समय में एक साथ चार बसों की चार्जिंग संभव है। शनिवार को पहले दिन नए बस स्टैंड व एमएच चौक पर बने स्टॉपेज पर बसों को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही। पहली बस उधमपुर से सुबह 9:25 बजे रवाना हुई, जिसमें सफर करने के लिए यात्री काफी उत्साहित दिखे। उधमपुर से जम्मू रूट के लिए 5 बसें चलाई गई हैं। करीब 1.75 करोड़ की कीमत वाली ई-बस में कई आधुनिक फीचर व सुविधाएं हैं। गर्मी में एसी व सर्दी में ब्लोअर की व्यवस्था है।
विज्ञापन





पांच कैमरों से बस पर रहेगी नजर
ई-बस में सफर करने के लिए चलो एप से आनलाइन बुकिंग एवं मनपसंद सीट की भी व्यवस्था है। एप के जरिये आनलाइन किराया जमा करा सकते हैं या फिर बस में सफर करते वक्त कंडक्टर को कैश, क्यूआर कोड के माध्यम से भी। बस में 34 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। लंबे सफर के लिए ऊंची बैक वाली आरामदायक सीटें हैं। बस में 5 कैमरे लगे हैं जिसमें तीन अंदर और 2 फ्रंट एवं बैक साइड पर हैं। इनकी लाइव फिडिंग जम्मू में स्थापित कंट्रोल रूम में हर पल जारी रहती है। इससे बस में होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर भी नजर रखी जाएगी। इमरजेंसी या अप्रिय परिस्थिति में पैनिक बटन की सुविधा है। इसको दबाने से सीधा कंट्रोल रूम तक सूचना पहुंचेगी और कंट्रोल रूम से संबंधी थानों या फिर अन्य संबंधित एजेंसियों को सूचित किया जाएगा। यह बसें प्रदूषण मुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र 30 रुपये अतिरिक्त वहन कर मिलेंगी सभी सुविधाएं
उधमपुर-जम्मू रूट पर चल रही बसों में एकतरफ किराया 90 रुपये है, जो ई-बस के मुकाबले 30 रुपये कम है। लेकिन 30 रुपये अधिक वहन कर यात्रियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। साधारण बसों में यात्रियों को ओवरलोडिंग, बार-बार स्टॉपेज, गंतव्य तक पहुंचने में होनी वाली देरी आम बात है। लेकिन, ई-बसें अपने निर्धारित समय और निर्धारित स्टॉपेज पर ही चलेंगी। खासकर ई-बस में ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं है। उधमपुर से जम्मू के बीच सिर्फ टिकरी ही मुख्य स्टॉपेज है। इससे टिकरीवासियों को ई-बस का लाभ मिलेगा। उधमपुर से टिकरी तक 55 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। जबकि टिकरी से जम्मू तक 65 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed