फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Dengue, Awareness Campaign, Health Department

Udhampur News: विभिन्न ब्लॉकों में डेंगू से बचाव को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
Udhampur, Dengue, Awareness Campaign, Health Department
उधमपुर। मजालता में महिला को डेंगू से बचाव को लेकर जानकारी देता स्वास्थ्य कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान को बंद करने के बाद वीरवार को मौसम साफ होते ही फिर से शुरू कर दिया गया।विभिन्न ब्लॉकों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर लोगों को सावधानियां बताई गईं।
इतना ही नहीं विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बुखार से पीड़ित लोगों के डेंगू व मलेरिया की जांच भी की गई। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक लगभग दो हजार से अधिक डेंगू के टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से अभी तक 11 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें पांच मामले ग्रामीण क्षेत्रों से जबकि छह शहरी इलाके से हैं। वहीं विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को साफ सफाई के साथ साथ पानी को अपने घर के आंगन में जमा न करने व घर की छतों व आंगन में ड्रमों में रखे गए पानी को एक सप्ताह से ज्यादा न रखने के साथ ही कबाड़ इकट्ठा करके न रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विभाग की ओर से जिला के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर छापे गए पोस्टर भी लोगों में वितरित करने के साथ ही क्षेत्र में लगाए जा रहे है। ताकि लोग अपने आपको डेंगू से बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
विभाग की ओर से तीन दिनों से चल रही भारी बारिश के चलते अपने अभियान को बंद किया गया था लेकिन मौसम साफ होते ही विभाग की टीमें जिला के विभिन्न ब्लॉकों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक कर रही है। इतना ही नहीं टीम द्वारा क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों के खून की जांच भी की जा रही है। ताकि अगर कोई डेंगू पॉजिटिव मरीज पाया जाता है तो उसक समय रहते इलाज किया जा सके।
-जोगिंद्र सिंह, डीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article